समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार की सुबह कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर की ओर से एक कार मुसरीघरारी की ओर आ रही थी। वहीं दूसरी ओर ताजपुर की ओर से एक ट्रक दलसिंहसराय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी की हताहत नहीं होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.