समस्तीपुर, अप्रैल 23 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर गुरुवार की सुबह एक बार फिर जाम की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह के समय बालू-गिट्टी से लदे ट्रकों और सड़क पर खड़े ऑटो की वजह से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाने कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। रोजाना की तरह इस दिन भी सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े रहने से अतिक्रमण की स्थिति बन गई । जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू और गिट्टी लेकर आने वाले ट्रक सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। ये ट्रक खरीदारों का इंतजार करते हुए लंबे समय तक वहीं लगे रहते हैं। दूसरी ओर, ऑटो चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियों को चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है। जाम की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.