सीतापुर, सितम्बर 8 -- महोली, संवाददाता। संदना में बाघिन के बाद अब महेाली में तेंदुए की दहशत है। महोली के मुसब्बरपुर में मंगलवार को 12 फीट लंबी छलांग लगा तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। तेंदुए को छलांग लगाता देख घर के सामने खड़े किसान के होश उड़ गए। चीख पुकार पर कुछ ही देर में आसपास के लोग भरी जुट गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। टीम ने तेंदुए के पग चिन्ह मिलने की पुष्टि भी की है। तेंदुआ के घर के पास तक पहुंच जाने से मुसब्बरपुर के लोग दहशत में हैं। मुसब्बरपुर निवासी मंगल सिंह के मुताबिक उनके घर से कुछ दूरी पर जंगल है। घर के आसपास खेत हैं। मंगल सिंह के मुताबिक मंगलवार को दोपहर करीब 14 वह घर के बाहर खड़े थे। इस बीच उनका कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। कुत्ते को भौंकता देख मंगल कुछ देर आगे बढ़े तो उन्हें तेंदुआ आता दिखाई दिया। वह ...