रांची, दिसम्बर 13 -- मांडर, प्रतिनिधि। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की मांडर प्रखंड कमेटी की विस्तार हेतु आनंद होटल कंदरी मोड़ मांडर में शनिवार को बैठक अरविंद कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव की मौजूदगी में मांडर प्रखंड कमेटी गठित की गई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष मुश्ताक अंसारी, उपाध्यक्ष चारो उरांव, सचिव मंजूर अख्तर, उपसचिव सुरेश साहू, कोषाध्यक्ष जीनत हुसैन, महासचिव राजेश नायक, संरक्षक अरविंद कुमार साहू चुने गए। मौके पर फिरोज अंसारी, सत्तार अंसारी, परवेज अंसारी, शोएब अंसारी, ताहिर अंसारी और अयूब अंसारी और आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...