नई दिल्ली, मार्च 28 -- पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल की शुरुआत 26 मार्च से हो गई है। अब तक दो मैच हुए हैं और दो मैचों में दो बड़े कांड देखने को मिले हैं। पहला तो ये कि गेंद का रंग ही लाल हो गया, क्योंकि एक टीम के कपड़ों ने रंग छोड़ दिया था। इसके अलावा दूसरे मैच में पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर की सरेआम बेइज्जती कर दी। कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच शुक्रवार को खेले गए पीएसएल 2026 के दूसरे मैच ने सोशल मीडिया पर बेवजह ध्यान खींचा। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद का एक बयान कई फैंस को पसंद नहीं आया, क्योंकि उन्होंने लाइव टीवी पर इंग्लैंड के पूर्व पेसर डोमिनिक कॉर्क को शर्मिंदा करने की कोशिश की। गेम को लेकर मैदान पर बात करते हुए मुश्ताक ने कॉर्क को परेशान करने की कोशिश की और कहा कि उन्...