मुश्किलों के बीच बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
भागलपुर, अगस्त 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ के कारण दिलदारपुर बिंद टोली के कई परिवार अपना घर छोड़कर विश्वविद्यालय परिसर स्थित टिल्हा कोठी पर अस्थायी आशियाना बनाकर रह रहे हैं। बाढ़ की मुश्किलों के बीच इन परिवारों ने प्लास्टिक की झोपड़ियों में ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। घर से दूर रहने के बावजूद भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही बच्चों के चेहरे पर त्योहार की खुशी थी। वहीं बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन त्योहार दुमका जिला में धूमधाम के साथ मनाया गया भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बिंद टोली के लोगों के बीच इस बार रक्षाबंधन का माहौल बिल्कुल अलग रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.