गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। प्रधानमंत्री स्कूल (पीएमश्री) योजना के तहत गुरुग्राम जिले में चयनित सरकारी स्कूल दो साल से सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं। योजना का उद्देश्य इन स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से लैस करना था, लेकिन हकीकत यह है कि फायर सेफ्टी उपकरण न होने के कारण इन स्कूलों की सीबीएसई मान्यता पिछले करीब दो वर्षों से अटकी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर देरी और बजट की कमी के चलते यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। गुरुग्राम जिले में पहले और दूसरे चरण में कुल आठ स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिला था। पहले चरण में गुड़गांव खंड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चकरपुर, सोहना खंड का घामडोज अलीपुर, पटौदी खंड का शेरपुर और फर्रुखनगर खंड का कारोला शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में गुड़गांव खंड का राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-...