मुश्किल: चंद्रयान और मार्क-3 के वैज्ञानिकों ने छोड़ा इसरो का साथ
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बड़े मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने साथ छोड़ा है। सूत्रों के अनुसार साल के शुरू में लांच व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) प्रोजेक्ट डायेक्टर विक्टर जोफेफ इस्तीफा देकर निजी क्षेत्र में चले। वहीं चंद्रयान-3 से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक आदित्य रल्लापल्ली ने भी इसरो छोड़ा है। सूत्रों की मानें तो चंद्रयान मिशन से जुड़े इसरो के केंद्र विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) से 20 से भी अधिक वैज्ञानिक इस्तीफा दे चुके हैं। जबकि यूआर राव सेटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) से 80 से भी अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफे आए हैं। हालांकि ये सभी अभी स्वीकृत नहीं हुए हैं। ये दोनों केंद्र चंद्रयान एवं गगयान जैसे मिशन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली में अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने इसरो में वैज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.