मेरठ, मार्च 30 -- हम खयाल फाउंडेशन की ओर से रविवार को मुशायरे का आयोजन किया गया। शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय सचिव अकिल मुर्तजा ने किया। जश्न-ए-ईद मुशायरा हाजी अदिल चौधरी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वहाब चौधरी ने कहा कि हमारा भारत महान है और यहां पर सभी धर्मो और उनके पर्वों को एक साथ प्रेम-भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। ईद भी उनमें से एक है। हम सभी को प्यार से एक-दूसरे के साथ रहना चाहिए। हम ख्याल फाउंडेशन की ओर से शान-ए-मेरठ अवॉर्ड से शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी को सम्मानित किया। शहर की अन्य कई शख्सियतों को हम खयाल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से नवाजा गया।मशहूर इंटरनेशनल शायरा निकहत मुरादाबादी को अंदलीब ए सुखन अवार्ड से सम्मानित किया। इसके बाद गजल और शायरी का दौर शुरू हुआ। शायर जमशेद माहिर हापुड़, शायरा नीलोफर नूर, इरशाद बेताब, ...