मेरठ, जुलाई 19 -- दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेंट में शनिवार को हिंदी-उर्दू के मशहूर लेखक और शायर केके बेदिल की स्मृति में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। हिंदी के लिए केके बेदिल अवॉर्ड विजेंद्र सिंह परवाज और उर्दू के लिए पॉपुलर मेरठी को प्रदान किया गया। दोनों को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि हरिओम पंवार ने प्रदान किया। इरशाद बेताब ने केके बेदिल के जीवन और साहित्यिक योगदान पर समीक्षा प्रस्तुत की। केके बेदिल के पुत्र दीप रस्तोगी और पुत्रवधू स्वीटी ने उनकी गजलें प्रस्तुत कर उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। सरस्वती वंदना कोमल रस्तोगी ने प्रस्तुत की। गाजियाबाद से आए कवि पंकज गाजियाबादी ने अपनी शायरी से खूब वाहवाही लूटी। इरशाद बे...