शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। मोहल्ला एमनजई जलालनगर में साग़र वारसी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत महफ़िल-ए-मुशायरा और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उर्दू अदब से जुड़े शायरों और साहित्यकारों ने शिरकत की और अपनी ग़ज़लों से महफिल सजाई। अध्यक्षता साजिद ख़ैराबादी ने की। इस मौके पर सीनियर शायर अज़ीम शाहजहांपुरी को "साग़र वारसी अदबी अवार्ड-2026" और अफसाना निगार इरफान अहमद अंसारी को "सआदत हसन मंटो अदबी अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया। दोनों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। मुशायरे में क़दीर मसरूर, वसीम मीनाई, असगर यासिर, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, शाहिद रज़ा, सबा नक़वी सहित कई शायरों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ... लिखते हैं जख्मों को मगर महफिल समझती है हमे गजलें सुनानी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.