मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पांच साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। अत्यधिक ब्लीडिंग की वजह से बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने बच्ची के घर जाकर परिजनों को सूचना दी कि उसे खूंटी चुभ गई है। वह बेहोश हो गई है, उसे ले आइए। आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने बच्ची को मुशहरी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एफएसएल की टीम ने बच्ची के कपड़े और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं। ग्रामीणों ने आरोपित सुजीत कुमार उर्फ सुकला (22) को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची रोजाना पॉलीथिन चुनने पुराने भट्ठा के पास जाती थी। शनिवार को भी पॉलीथिन चुनने गई थी, तभी आरोपित ने पोखर पर ले जाकर बच्ची के साथ गल...