मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुशहरी। थाना क्षेत्र के रोहुआ चौक पर बाइकसवार एक युवक सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात साढ़े नौ बजे की है। घायल की पहचान मुशहरी के जलालपुर निवासी सुधीर शाही (35) के रूप में हुई। उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र परिसर स्थित कार्यालय से लौट रहे कर्मी श्याम कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पीएचसी ले गई। जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...