मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुशहरी। प्रखंड चौक पर भाकपा माले न्यू डेमोक्रेसी की मुशहरी प्रखंड इकाई ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति और इजरायल के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पार्टी प्रवक्ता रुदल राम ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की पार्टी निंदा करती है। इस मौके पर राजकिशोर राम, इलियास, इस्माइल, जब्बार, मृत्युंजय सिंह, शिवशंकर सिंह, सोनू, गौरव आदि उपस्थित थे। भाकपा माले जिला सचिव उदय चौधरी ने ईरान पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...