मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुशहरी। छपरा मेघ पंचायत भवन पर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर खेग्रामस के राज्यव्यापी आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए चार लेबर कोड वापस लेने, मनरेगा की बकाया मजदूरी के भुगतान तथा वीबी रामजी योजना के तहत 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश भारती, उत्तम कुमार निराला, राजीव पासवान, राजकुमारी देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...