मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी में प्रखंड प्रमुख गणेश कुमार के खिलाफ एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पंचायत समिति सदस्यों ने उनपर भेदभाव करने, अधिकांश फंड को अपने क्षेत्र में खर्च करने व सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया है। कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर कर प्रस्ताव का पत्र सोमवार को बीडीओ चंदन कुमार को सौंपा। आवेदन के साथ 13 समिति सदस्यों ने अपना निर्वाचन प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड भी संलग्न किया है। इस बार सदस्यों का नेतृत्व मझौली खेतल पंचायत समिति सदस्य अनुपम गुप्ता ने किया।बीडीओ ने बताया कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। नियमानुसार प्रखंड प्रमुख को तिथि निर्धारण के लिए अभिलेख भेजा जाएगा। इसके बाद मत विभाजन के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले ...