मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रीति को सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने पदमुक्त कर दिया है। वहीं, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर में पदस्थापित डॉक्टर अजय कुमार चौधरी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। सिविल सर्जन ने मंगलवार को इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। सीएस के अनुसार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के निर्देश पर डॉक्टर प्रीति को पदमुक्त किया गया है। एक सप्ताह पूर्व विधानसभा की टीम, आरडीडीएच द्वारा पीएचसी का निरीक्षण किया गया था। इसके अलावा बोचहां विधायक बेबी कुमारी एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृदुला कुमारी ने भी निरीक्षण किया था, जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रीति एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.