मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुशहरी। भाजपा पूर्वी मंडल मंत्री कन्हैयालाल सिंह की मां 74 वर्षीया विमला देवी का शुक्रवार की रात निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच निधन हो गया। निधन पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक अमर कुमार पासवान, पैक्स अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, मुशहरी प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह, पूर्व जिप मुक्तेश्वर मुकेश, पूर्व जिप अमित कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- मुशहरी : भाजपा मंडल मंत्री की मां का निधन यह भी पढ़ें- भाकपा राज्य सचिव ने जताया शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...