मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी केंद्रों में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी छठे मेरिट लिस्ट के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों का नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 29 जनवरी से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 3960 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जबकि 3892 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छठे मेरिट लिस्ट में कुल 204 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 29 जनवरी से 2 फरवरी तक का समय दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। वहीं नामांकन के पश्चात रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित है। इस अवधि में विद्यार्थी अपने सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.