प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) ने जून-2026 सत्र की बीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीएड तथा बीएड (विशिष्ट शिक्षा) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के साथ बैक पेपर अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 जून यानी शनिवार से 24 जून तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज स्थित शिक्षा विद्या शाखा परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 18 जून को होगी। वहीं विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न अध्ययन केंद्रों के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर उनके आवंटित परीक्षा केंद्रों में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में प्रयाग...