नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मुल्तानी मिट्टी कभी न कभी आपने चेहरे पर जरूर लगाई होगी और इसकी सोंधी सी महक भी आपको पसंद आई होगी। लेकिन क्या आपने कभी मुल्तानी मिट्टी के इतिहास के बारे में जानने की कोशिश की है। मुल्तानी मिट्टी सालों से फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल की जा रही है और पुराने समय की रानी-महारानियां भी इसे लगाना पसंद करती हैं लेकिन ये भारत की नहीं है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान से भारत तक का सफर तय करके आई है और उसके बाद यहां पर यह मशहूर हुई। चलिए आज आपको मुल्तानी मिट्टी का पूरा इतिहास बताते हैं और जानते हैं आखिर इसका नाम ये क्यों पड़ा और ये भारत कैसे आई?पाकिस्तान में कहां पाई जाती है मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान के शहर मुल्तान में ये मिट्टी पाई जाती है और वही से इसका नाम मुल्तानी मिट्टी पड़ा। यहां से मिट्टी को निकालकर इसका व्यापार पूर...