कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। आल इंडिया गरीब नवाज़ काउंसिल ने अशरफ मस्जिद अशरफ नगर में गरीब नवाज हफ्ते का 19 वां इजलास जश्ने गरीब नवाज किया। काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी की कयादत में आयोजित हुआ जिसमें मौलाना अशरफी ने ख्वाजा गरीब नवाज की खिदमत पर खिताब किया। जश्न की शुरुआत तिलावते कुरआन ए पाक से हजरत मौलाना मोहम्मद कलीम कादरी ने की। नात व मनकबत कारी मोहम्मद अरशद अरशफी, हाफिज मुश्ताक अशरफी, निहाल अशरफी ने पढ़ी। संचालन हाफिज मोहम्मद अरशद अशरफी ने किया। सलातो सलाम और मुल्क में तरक्की, खुशहाली की दुआ के साथ जलसा खत्म हुआ। मौलाना फतह मोहम्मद कादरी, मोहम्मद शमशाद गाजी, मुफीस अहमद, इमामुद्दीन गाज़ी, हाजी अब्दुल मुईद, अब्दुल हकीम, चमन सलमान, कासिम चांद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.