प्रयागराज, मार्च 10 -- एमबी हाउस हॉस्टल में माह-ए-रमजान की 20वीं तारीख़ को रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजेदारों ने मुल्क में अमन के साथ दुनियाभर के लोगों की सलामती की दुआ मांगी। रोज़ेदारों की ओर अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर संयुक्त हमले की निंदा भी की गई। साथ ही गंगा जमुनी तहज़ीब की हिंदू मुस्लिम एकता की बेहतरी के लिए भी इल्तिज़ा की। इस दौरान एमबी हाउस के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अहमद अली, लोक अदालत के अध्यक्ष जस्टिस विकार अंसारी, आईपीएस इरफान अहमद, प्रो. ए आर सिद्दीकी, डॉ. ज़फरुउल्ला, सुपरिटेंडेंट इरफान अहमद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, तलत अज़ीम, हॉस्टल सेक्रेटरी इकराम अहमद, डॉ. सलमान हाशमी, एडवोकेट इकराम अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.