बागपत, नवम्बर 23 -- पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती तक सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र शिविर लगाए जा रहे है। रविवार को कस्बे के अहिरान मौहल्ले के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शिविर लगा। इसमें डा. सिद्धार्थ की चिकित्सक टीम ने करीब 120 लोगों के नेत्रों की जांच की। उनको दवा व चश्मे का निशुल्क वितरण किया। नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, सभासद राजेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, माजिद खान, जुल्फुकार, सुखबीर यादव, रासिद खान, आनंद यादव, धर्मवीर, चरणसिंह, सतीश वाल्मीकि, राजेश, सोनू यादव, पायल धामा, शिवकुमार आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...