मुलायम ने संविधान को बचाने के लिए कारसेवकों पर चलवाई गोली, सांसद सनातन पांडेय ने बहस बढ़ा दी
बलिया, नवम्बर 9 -- Balia News: बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने सपा सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाने के मामले में छिड़ी बहस को और बढ़ा दिया। 1990 में मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव करते हुए सपा सांसद ने कहा, उन्होंने वही किया जो संविधान की रक्षा के लिए जरूरी था। पांडेय ने कहा कि अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाए जाने के समय भी विवादित ढांचे का मामला अदालत में विचाराधीन था और उस पर यथास्थिति बनाये रखी जानी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप)के लोगों ने अदालत के यथास्थिति बनाये रखने के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित ढांचे पर चढ़कर तोड़फोड़ की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, 'संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति संविधान के मुताबिक ही काम करेगा। नेता जी (तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.