लखनऊ, अक्टूबर 17 -- रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान जब उनसे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने संबंधी सवाल पूछा गया तो वह सन्न रह गए और इस सवाल को टाल दिया और मीडियाकर्मियों को धन्यवाद देते हुए उठ गए। लखनऊ में राजनाथ सिंह एक संवाददाता सम्मेलन के संबोधित किया। प्रेस वार्ता के आखिरी कुछ मिनटों में जब उनसे पूछा गया कि साल 1990 में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समर्थक कारसेवकों पर पुलिस चलवाने का आदेश देने के लिए भाजपा द्वारा मुलायम सिंह यादव की लगातार आलोचना किए जाने के बावजूद उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित क्यों किया गया? इस सवाल उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'चलिए, देखते हैं; उसके कई कारण थे। बहुत-बहुत धन्यवाद।' ...