मुलाकातियों को पिलाया ठंडा जल और शरबत
सोनभद्र, जून 9 -- सलखन। भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला कारागार गुरमा प्रशासन के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। ज्येष्ठ मास के छठवें बड़े मंगलवार पर कारागार परिसर में आने वाले महिला एवं पुरुष आगंतुकों, मुलाकातियों तथा बच्चों के लिए स्वच्छ ठंडा पेयजल और शरबत की व्यवस्था शुरू की गई। इससे पहले भी कारागार प्रशासन ने बंदियों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों को गर्मी से राहत देने के लिए ओआरएस घोल और आम का पन्ना वितरित किया गया था। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार की व्यवस्था न केवल राहत पहुंचाने वाली है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी परिचायक है। यह भी पढ़ें- घूरपुर में कारोबारियों ने राहगीरो को पिलाया शरबत इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.