गोड्डा, मई 20 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। नालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिला जेल में आने वाले मुलाकातियों के अधिकार सुनिश्चित कराने को लेकर प्राधिकार के अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर विशेष शिविर लगाया गया है। यह भी पढ़ें- जेल अदालत में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारीविशेष शिविर का आयोजन डालसा टीम में शामिल एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय ने बताया कि बंदियों के साथ मुलाकातियों के अधिकार को सुनिश्चित कराने को लेकर यह शिविर आयोजित किया गया है। नालसा का उद्देश्य है कि न्याय सबको सुलभ हो। ऐसे में आर्थिक अभाव में उचित जानकारी के अभाव में कोई न्याय से वंचित नहीं रहे इसीलिए मुलाकातियों के साथ- साथ बंदियों की पूरी जानकारी ली जा रही है।मुफ्त विधिक सहायता सभी बंदियों के लिए मुफ्त विधिक सहायता की व्यवस्था है।...