गया, सितम्बर 5 -- राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस बाराचट्टी में गोखुला नदी पुल के डिवाइडर से टकरा गई। शुक्रवार तड़के हुई इस घटना में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 33 लोग घायल हो गए। इनमें 32 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एक महिला जुमातून बीवी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर से तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह चादरपोशी के लिए जा रही थी। बाराचट्टी में गोखुला नदी पर डिवाइडर से बस टकराकर क्षतिग्रस्त हो हुई। सड़क पर तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस आई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी जैसे हाल...