लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पेशरार प्रखंड के मुर्मू गांव में रविवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। आगामी 14 अप्रैल को उनकी 136वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने जयंती समारोह को आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधारी राम, अजय राम, राहुल कुमार, अरविंद कुमार रवि, मिंटू कुमार रवि, अशोक राम, अकबर अंसारी, इनामुल अंसारी, सोनू अंसारी, दीनू भगत, शनेश्वर भैया, बुद्धदेव भगत, करमचंद सिंह, अर्जुन सिंह, प्रदीप सिंह, मोतीलाल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप राम, सत्येंद्र राम, विनोद राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.