अयोध्या, जून 27 -- भदरसा । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जिवपुर गांव में शादी के दौरान काटे गए मुर्गे के अवशेष से दुर्गन्ध आने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई की गई। गांव निवासी मुनीर अहमद का आरोप है कि पड़ोसी इरफान के यहां शादी थी। उसने थोड़ी दूर पर मुर्गा कटवाया तथा अवशेष वहीं छोड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...