गढ़वा, जून 13 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के पचाडूमर और केतार पंचायत में एकीकृत कृषि योजना के तहत कराए गए मुर्गी शेड निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सकी जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार योजना के तहत प्रति मुर्गी शेड लगभग 1.08 लाख रुपये की लागत से बनाया जाना है। उसमें लोहे और शीट का संरचना निर्माण, जाली, मुर्गी चारा और दवा की व्यवस्था की जानी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित लागत के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है और करीब 40 हजार रुपये की लागत में ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...