मोतिहारी, जनवरी 30 -- घोड़ासहन,निप्र। झरोखर पुलिस के लगातार दबिश के कारण मुर्गी व्यवसायी से लूट के मामले का कथित मास्टर माइंड रंजन कुमार ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब रंजन कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस घटना का लाईनर खरसलवा ग्राम का मंतोष कुमार को विगत 20 जनवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंतोष कुमार से पूछताछ में खरसलवा के रंजन कुमार के अतिरिक्त कवैया ग्राम के मोनी कुमार की भी लूट की इस घटना में संलिप्तता सामने आयी है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। श्रीपुर भंगहा सड़क पर फुलवारी के निकट बदमाशों ने घोड़ासहन के मुर्गी व्यवसायी आरिफ हुसैन को रोक कर उसकी बुलेट बाइक तथा 2.17 लाख नेपाली व 12 हजार इंडियन करेंसी छीन लिये थे। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि घटना में लाईनर के अतिरिक्त चार बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.