चतरा, अप्रैल 26 -- चतरा संवाददाता। चतरा शहर के परिसदन भवन के पास रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में हंटरगंज प्रखंड निवासी रुपचंद दास का पुत्र डिम्पल दास और उनकी बहन रुबी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। डिम्पल दास को हल्की चोट लगी है, वहीं उसकी बहन रुबी कुमारी को सर पर गंभीर चोंट आई है। दोनों का प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए रूबी कुमारी को रिम्स रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुर्गी लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक के ऊपर पलट ही पलट गयी। जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। परिसदन के पास पहुंचने पर बाइक रोक दी गई और साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.