बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। बिजली विभाग का 127 मीटर अधिकारियों की टीम ने एक मुर्गी फॉर्म से बरामद किया है। जांच में पाया गया कि यह मीटर कनेक्शन पर लगाने के लिए स्टोर से प्राप्त तो किए गए लेकिन इन्हें कनेक्शन पर लगाने के बजाए एक मुर्गी फॉर्म में डंप कर दिया गया। यही नहीं जेई ने इन मीटरों को कागज में कनेक्शन पर लगाकर बाकायदा उसकी फीडिंग भी कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने मामले में आरोपी जेई अनुज कन्नौजिया को निलंबित कर दिया है। जेई को विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अधिकारियों को यह सूचना मिली थी कि विद्युत वितरण खंड रुधौली अंतर्गत 33 केवी विद्युत उपकेंद्र नगर अंतर्गत एक मुर्गी फॉर्म में काफी मात्रा में बिजली विभाग का मीटर छुपाकर रखा गया है। सूचना पर अधिकारियों के होश उड़ गए...