औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- लाखों रुपए का हुआ नुकसान फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 34 कैप्शन- महावर गांव के पनशाला मोहल्ले में आग के बाद पूरी तरह जला मुर्गी फार्म दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के महावर गांव स्थित पनशाला मुहल्ले में रात के समय अचानक आग लगने से एक मुर्गी फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में हजारों मुर्गियां, चार बोरा दाना, मोबाइल सहित फार्म में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है। मुर्गी फार्म के मालिक जसवंत कुमार ने बताया कि रात करीब सात बजे उन्होंने फार्म से आग की लपटें उठती देखीं। यह भी पढ़ें- दाउदपुर बाजार में सत्तू-नाश्ते की दुकान जलकर राख, 80 हजार की संपत्ति स्वाहा इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया...