मुर्गी फार्म पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
रामपुर, जून 22 -- कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमनगर निवासी एक युवक पर गांव के ही एक युवक ने जानसे मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुस्तमनगर निवासी तफसील पुत्र शब्बीर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर उसका पुत्र आसिफ गांव में स्थित मुर्गी पालन केंद्र पर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अवदेश उर्फ टैनी पुत्र हुकम सिंह वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।पीड़ित ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी घायल अवस्था में आसिफ को छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि हमलावर जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में आसिफ के कुल्हे पर गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.