बगहा, मार्च 8 -- नौतन। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पकडिया के हरदी पट्टी गाँव में मुर्गी लेयर फर्म के बदबू से संक्रमित बीमारी फैलाने के डर से काफी परेशान है।बदबू से लोगों को जीना मुहाल हो गया है।आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर मुर्गी फर्म संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। साथ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है। प्रदर्शन कर ग्रामीण ललन चौधरी, दिनेश प्रसाद, राहुल कुमार, मुकेश सहनी, दीपक चौधरी, साहिल अख्तर, रमाशंकर कुशवाहा, आनंद कुमार, सोनू कुमार, आदि ने कहा कि गाँव से दो सौ मीटर की दूरी पर मुर्गी लेयर फर्म खोला गया है। जिससे प्रतिदिन बदबू आ रही है। लोगों को घर से बाहर बदबू से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बदबू से गांव में संक्रमित बीमारी फैलाने की संभावना बढ़ गई है। इससे जीना दुश्वार हो गया है।साथ ही फर्म के कारण मक्खियों का भरमा...