बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। कुक्कुट विकास नीति के लिए सरकार का विशेष फोकस है और बजट दिया है। जिस तरह से सरकार गंभीर है अगर उसी अनुसार बजट और योजनाएं जिला स्तर पर आ गईं तो कुक्कुट विकास नीति के तहत मुर्गी पालन को बढ़ावा मिल जायेगा। छोटी और बड़ी यूनिट खुल जायेंगी। सबसे ज्यादा फोकस लोगों का छोटी ईकाई संचालित करने पर है। प्रदेश सरकार का बजट पेश हुआ तो स्थानीय स्तर पर मुर्गी पालन से जुड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों के चेहरा खिल गये। पशुपालन विभाग के तहत कुक्कुट विकास नीति के तहत उझानी और सहसवान, ककरारा में बड़ी पोल्टी फार्म चल रहा है। जिले में अंडा उत्पादन के लिए कुल 46 छोटे पोल्ट्री फार्म संचालित हैं। इन फार्मों में प्रतिदिन औसतन 500 से 600 अंडों का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा उझानी क्षेत्र में स्थित एक बड़ा पोल्ट्री फार्म जि...