गया, अप्रैल 23 -- आमस थाना पुलिस ने बहुचर्चित मुर्गी दाना लूटकांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को इमामगंज के कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी उपमुखिया का पति संजू खान उर्फ संजेरी खान गंगटी गांव का निवासी है। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि इस कांड में अब तक 13 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया गया कि पिछले वर्ष 15 नंबर की रात आमस के करमाइन मोड़ के पास जीटी रोड से 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मुर्गी दाना लदे ट्रक को अपराधियों ने हाइजैक कर लिया था। दाना खाली कर ट्रक को दोमुहान के पास लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। मामले में 23 अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पिछले माह बैंगलोर से दस क्विंटल मुर्गी दाना बरामद किया जा चुका है, जबकि कुछ दाना की बरामदगी बाकी है। शेष आरोपित...