समस्तीपुर, मई 14 -- खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर बाजार स्थित मुर्गा दुकानदार मोहम्मद आजाद हत्याकांड को ले कर बुधवार को परिजनों ने खानपुर थाना में आवेदन दिया है। इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद रुस्तम ने थाने में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में आजाद हत्याकांड में तीन लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन छापेमारी की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को दिनदहाड़े मिडिल स्कूल खानपुर के पीछे मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद आजाद की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। उसका शव स्कूल के पीछे बांसवाड़ी से खानपुर पुलिस ने बरामद किया था। मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद आजाद हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने समस्...