चक्रधरपुर, मार्च 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास कोयला लदी एचएचपीजी नामक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो हई। घटना सोमवार को दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद डोंगवापोशी से एआरटी वाहन मौके पर पहुंचा। इसके बाद बेपटरी हुई मालगाड़ी की बोगियों को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं दुर्घटना के कारण मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर अप और डाउन लाईन पर मालगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन के करीब 12 बजे बांसपानी की ओर से एचएचपीजी नामक कोयला लदी मालगाड़ी आ रही थी। इसी दौरान मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के अप लाईन पर मालागड़ी की तीन बोगियां इंजन से 29, 30 और 32 नंबर बोगी बेपटरी हो गई। सूचना मिलते ही डोंगवापोशी से एआरटी वाहन मौके पर पहुंची और बेपटरी हुई मालगाड़...