कटिहार, मार्च 12 -- फलका।एक संवाददाता बुधवार को फलका थाना क्षेत्र के बरेटा कोशकीपुर टोला गांव समीप मुर्गी फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर करीब एक घंटे के लिए स्टेट हाइवे-77 पर अगजनी कर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे -बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी।जिस कारण राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।आक्रोशित ग्रामीण उक्त स्थल से मुर्गा फॉर्म दूसरे जगह स्थांतरित करने की मांग कर रहे थे।सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष रवि कुमार रायसदलबल,जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज मंडल मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खत्म करवा कर आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया।सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीण मोसमात वीणा,पूनम देवी,आरती देवी,मंटू यादव,फुदन मुनि,सरुण मिस्त्र...