मुर्गा दुकानदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकना चौक पर गत 27 सितम्बर की संध्या मुर्गा दुकानदान अशोक दास की गला रेतकर हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में मृतक की पुत्री द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में पुरानी रंजिश के तहत हत्या की आशंका जताई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरु की और वैज्ञानिक साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी राम बाबू को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कांड में इससे पूर्व कांड के नामजद अमरजीत यादव को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य पहलुओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.