प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली क्षेत्र के मुर्गा दरबार स्थित झुग्गी बस्ती में गुरुवार की सुबह झुग्गी बस्ती में आग लग गई। आग की उठती लपटों को देख बस्ती वालों में भगदड़ मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर अथक प्रयास कर आग पर काबू किया। हालांकि, तब तक दो लोगों की रिहायशी झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई।मुर्गा दरबार में दर्जनों की संख्या में रिहायशी झोपड़ी बनाकर लोग रहते हैं। इसमें अधिकांश लोग कूड़ा बीनने और मजदूरी करने का काम करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक झोपड़ी में परिवार की महिला खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते बगल की झोपड़ी भी आग की जद में आ गई। लोगों ने बाल्टी से पानी फेंक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.