लखनऊ, जून 13 -- निगोहां। मुर्गा चोरी के आरोप में दबंग भाइयों ने मजदूर की बेरहमी से पिटाई की। घायल मजदूर रात भर सड़क किनारे बेसुध पड़ा रहा। सुबह होश आने पर ग्रामीणों की मदद से निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज कराया। करनपुर गांव निवासी रामानंद ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के प्रदीप ने भाई दुर्गेश के साथ उस पर देशी मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाते हुए लाठी डंडों से खूब पीटा। वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे जमीन पर गिर पड़ा। वह रातभर बेसुध हालत में पड़ा रहा। शनिवार सुबह जब होश आया तो आसपास के लोगों ने उसकी मदद की। इसके बाद वह निगोहां थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मुर्गा चोरी के शक में मजदूर को बेरहमी से पीटकर किया लहूलुहान निगोहां थाने के एसआई अनूप तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...