मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुरौल। प्रखंड गेट के समीप से पुलिस ने सफेद बालू लोड ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस को देखकर चालक भाग गया। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बूढ़ी गंडक नदी के ढाब से बालू खनन की आशंका जताई है। बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...