मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुरौल, एक संवाददाता सकरा थाने की मुरौल नगर पंचायत के रैनी गांव में नेमापुर सेढ़ा टोला निवासी दशरथ राम (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पैर को काला कपड़ा से बांध दिया था। पैंट नीचे सरका दिया था। दशरथ बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। दशरथ का दोस्त भी घायल है। वह कहीं छुपकर इलाज करवा रहा है।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दशरथ करीब डेढ़ महीना पहले पंजाब से लौटा था। पंजाब में रहने के दौरान ही उसकी पत्नी गायब हो गई थी। इसके बाद वह गांव लौट आया था। उसके दो भाई परिवार के साथ बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेला था। होली की शाम में वह कई साथियों के साथ घर से निकला था। गांव की कई महिलाओं ने उसे पड़ो...