पीलीभीत, अप्रैल 29 -- पूरनपुर। मुरैनिया गांधीनगर की राजकीय पौधशाला की देखरेख न होने से झाड़ झंकाड उग आए। वन्यजीव उसमें छिपकर हमला कर देते हैं। इसकों लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्रामीणों ने खुद ही पौध शाला और उसके पास अभियान चलाकर झाड़ झंकाड़ की सफाई की। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधीनगर में राजकीय पौध शाला मौजूद हैं। कई सालों से इसकी सफाई न कराने से बड़ी बड़ी झाड़ियां और खरपतवार उग आए। इससे तेंदुआ और वन्यजीव इसमें छिपकर हमला करने लगे। इसको लेकर लोगों में दहशत बनी हुई थी। ग्रामीणों ने पौधशाला के पास मौजूद रास्ते से आवागमन बंद कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने पौधशाला को वन्यजीवों की पनाहगार बताते हुए उसकी सफाई कराने की मांग की। उनका कहना है कि पौधशाला की झाड़ियों में वन्य जीव आसानी से छिप जाते हैं और मौका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.