मुरादाबाद, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गुरेर में बीमार युवक को उपचार के लिए ले जा रहे भाई के साथ कुछ दबंगों ने रास्ते में विवाद के बाद मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोमवार दोपहर का है। गुरेर निवासी शाहनवाज अपने छोटे भाई मेहराज उर्फ गुड्डू को अचानक तबीयत बिगड़ने पर कार से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में समीर पुत्र राबिक ने कार खड़ी कर रास्ता तंग कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़ित के मुताबिक वह अपने भाई को लेकर डींगरपुर स्थित एक क्लीनिक पहुंच गया लेकिन समीर,अब्दुल्ला और आजम उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए शाहनवाज और उसके बीमार भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी ...